बिहार के समस्तीपुर में भारी बवाल की खबर सामने आ रही है, जहां गुस्साए लोगों ने गाड़ियों का आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि लोगों के गुस्सा होने की वजह एक दवा कारोबारी की हत्या है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का हालात काबू करने के लिए राउंड फायरिंग करनी पड़ी है।
फायरिंग में एक की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। मामला समस्तीपुर के ताजपुर का है, जहां दवा कारोबारी जनार्दन ठाकुर को बुधवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। ग्रामीणों ने दिवाली के चलते गुरुवार को कोई हंगामा नहीं किया, लेकिन शुक्रवार सुबह वे सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे।
Bihar: 1 dead, 6 injured after police allegedly fired at ppl protesting in Samastipur over alleged murder of a medicine supplier yesterday— ANI (@ANI) October 20, 2017
लोगों ने ताजपुर बाजार बंद करने के अलावा नेशनल हाइवे 24 पर भी जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इलाके में तनाव है, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।