फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में युवक को सरेआम बदमाशों ने मारी गोली, रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी

Mon, 03 Apr 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

बेगूसराय में गंगा स्नान को जाते समय सीहमा गांव के रहने राजू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। राजू के इंतजार में आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बदमाशों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान सीहमा गांव के रहने वाले स्वर्गीय सागर सिंह का पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आज सुबह राजू सिंह गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था। रास्ते घात लगाकर बैठे  बदमाशों ने गोली मार दी। गोली राजू सिंह की कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही राजू वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग उसकी दौड़े। लोगों को आता देख अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजू सिंह के परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी राजू की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की जानकारी मटिहानी थाना पुलिस पुलिस को दी गई है। मटिहानी थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजू सिंह पर जानलेवा हमला किस वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें