बिहार के मुख्यमंत्री जीनत राम मांझी ने राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 549 करोड़ रुपये की लागत में निर्मित 184 पुलों का रविवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मांझी ने इसके अलावा 145 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले 41 अन्य पुलों की आधारशिला भी रखी।
'विकास की रफ्तार बढ़ेगी'
राज्य पुल निर्माण निगम के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर मांझी ने रिमोट कंट्रोल के जरिये पुलों के उद्घाटन एवं आधारशिला रखने के बाद कहा कि इन पुलों के माध्यम से लोगों और संस्कृतियों को और करीब लाया जा सकेगा और साथ ही विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।