फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Mains form : बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं मुख्य परीक्षा को लेकर की यह घोषणा, जानें क्या होगा और कैसे

Mon, 03 Apr 2023 01:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें। आपके लिए काम की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकीद के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंटरव्यू को लेकर अहम बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकीद के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंटरव्यू को लेकर अहम बदलाव किए हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोमवार को इन बदलावों की पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही बीपीएससी ने 68वीं मेंस परीक्षा की तारीखों को कैलेंडर बदले बगैर परीक्षार्थियों की सहूलियत के हिसाब से तैयार किए जाने की जानकारी दी। आयोग ने 69वीं पीटी से बड़े बदलाव की भी घोषणा की।

विज्ञापन


इंटरव्यू में बहुत कम-ज्यादा नंबर के लिए बना सिस्टम
अगर किसी को साक्षात्कार में 30 प्रतिशत से कम या 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर दिया जाता है तो इंटरव्यू बोर्ड इसे जस्टिफाई करेगा। इंटरव्यू बोर्ड को नंबर कम या ज्यादा देने के लिए दबाव नहीं डालाज जाएगा, लेकिन बोर्ड को बताना होगा कि कम या ज्यादा नंबर क्यों दिए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बीपीएससी की 75वीं वर्षगांठ पर बीपीएससी को सलाह दी थी कि मेंस में ज्यादा नंबर लाने वालों को इंटरव्यू में कम आने की शिकायत दूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिनका मेंस अच्छा है, उनका इंटरव्यू खराब होने से सवाल उठेंगे ही। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि बहुत कम या बहुत ज्यादा नंबर आने को लेकर किसी को जवाब देना संभव होगा। 

बाकी परीक्षाओं के हिसाब से मेंस की तारीखें
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 68वीं परीक्षा की तारीख करीब पांच महीने पहले से तय है। यह इसलिए है ताकि अन्य आयोग अपनी परीक्षाएं उसी हिसाब से परीक्षा लें। परीक्षार्थियों को भी विकल्प चुनना आसान हो। कुछ परीक्षाओं को नजदीक देखते हुए और पीटी के सफल अभ्यर्थियों को समय देने के लिहाज से थोड़ा परिवर्तन किया गया है। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2 व हिंदी और 18 मई को निबंध व ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी। 14 यूपीपीएससी का पीटी है। 12 मई को बीपीएससी की मेंस परीक्षा देकर परीक्षार्थी यूपीपीएससी की परीक्षा देने जा सकेंगे, फिर लौटकर यहां की परीक्षा दे सकेंगे। यहां की परीक्षा खत्म होने के बाद हरियाणा और यूपीएससी की परीक्षा के लिए जाना भी आसान होगा।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा आयोग
आयोग आने वाली परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। विभिन्न स्तरों से मिली सलाह के आधार पर अब आयोग आज की नौकरियों और जरूरतों के लिहाज से ज्यादा प्रासंगिक पाठ्यक्रम बनाएगा। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि अभी  भी पाठ्यक्रम में ऐसे विषय हैं, जिनकी उपयोगिता सरकारी नौकरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में है। लेकिन, अब बीपीएससी ऐसा पाठ्यक्रम तैयार करेगा, जो ज्यादा रोजगारोन्मुखी और ज्यादा प्रासंगिक विषयों और क्षेत्रों के करीब हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें