फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'भरत तिवारी की तरह हथियार नहीं फेंक देंगे', अब बिहार पुलिस को किसने दी यह चुनौती, वीडियो वायरल

Tue, 23 Jun 2026 09:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पूर्वी चंपारण में सोशल मीडिया पर पुलिस और थानाध्यक्ष को खुलेआम धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में आरोपी ने हथियार होने का दावा करते हुए थाना में घुसकर गोली मारने की धमकी दी थी। उसने थानाध्यक्ष का नाम लेकर भी चेतावनी दी थी। पुलिस अब वीडियो में किए गए दावों और धमकियों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस को सोशल मीडिया पर खुली चुनौती देने वाला युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण में सोशल मीडिया पर पुलिस और थानाध्यक्ष को खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने में घुसकर गोली मारने की चेतावनी देने वाला यह युवक वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


वीडियो में पुलिस प्रशासन को दी खुली चुनौती
जानकारी के अनुसार, बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी सौरभ कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक ने कहा कि यदि उसे या उसके परिवार को परेशान किया गया तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। उसने यहां तक दावा किया कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और जरूरत पड़ने पर वह थाने में घुसकर गोली मार सकता है।

थानाध्यक्ष का नाम लेकर दी धमकी
युवक ने वीडियो में बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी का नाम लेते हुए उन्हें भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही पुलिस पर उसके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि यदि पुलिस को उससे कोई पूछताछ करनी है तो सीधे उससे संपर्क करे, वह जहां बुलाया जाएगा वहां पहुंचने को तैयार है।
विज्ञापन


'भरत तिवारी की तरह हथियार नहीं फेंक देंगे' कहकर बढ़ाया विवाद
वायरल वीडियो में सौरभ कुमार ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वह "भरत तिवारी की तरह हथियार नहीं फेंक देंगे।" इस बयान के बाद वीडियो और अधिक चर्चा में आ गया तथा सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। पुलिस इस बयान और इसके संदर्भ की भी जांच कर रही है।

वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी और स्थानीय स्तर पर सत्यापन के बाद वीडियो जारी करने वाले युवक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें:  ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बड़ा बदलाव; अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा LMV लाइसेंस

घर से दबोचा गया आरोपी
बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और वीडियो में किए गए हथियार संबंधी दावों तथा धमकियों की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने, सोशल मीडिया के माध्यम से भय और तनाव फैलाने तथा सरकारी कर्मियों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें