फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति को गोली मारी, अपार्टमेंट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग

Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में दो अपराधियों ने अपार्टमेंट के ऑफिस में बैठे पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात CCTV में कैद हुई।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बुधवार शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में अपार्टमेंट के बेसमेंट स्थित ऑफिस में बैठे अनिल यादव पर दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से अनिल यादव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल यादव वार्ड नंबर 24 की वार्ड पार्षद ज्ञानवती देवी के पति हैं। वह खुद भी पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, अनिल यादव अपार्टमेंट के बेसमेंट स्थित ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चलाने लगे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद अनिल यादव घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें