फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Apr 2023 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका में जमुई से आंख के ऑपरेशन कराने और चश्मा लेने गोड्डा जा रहे सात लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जमुई से आंख का ऑपरेशन कराने और चश्मा लेने गोड्डा जा रहे लोगों से भरा ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के दुधारी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमुई के कालाविशनपुर से ऑटो से सात लोग गोड्डा के आसनबनी स्थित दृष्टि हॉस्पिटल जा रहे थे। इसी बीच ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गया। इस घटना में सातों लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल ले गई। जहां तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायलों में से दो को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों में शारदा देवी, उषा देवी और परसादी यादव हैं। सभी जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना के कालाविशनपुर के रहने वाले हैं।

मृतक के पुत्र अशोक पासवान ने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से रिजर्व ऑटो द्वारा सभी को गोड्डा ले जाया जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे बांका थाना के दरोगा आलोक कुमार ने बताया कि ऑटो पेड़ से टकराया है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें