फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बर्बरता की हद पार: बीच बाजार हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग, खून से सन गई सड़क; सनसनी

Thu, 09 Apr 2026 10:35 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में अज्ञात युवक की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गला रेतकर सिर धड़ से अलग करने जैसी बर्बर वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार समिति प्रांगण के गेट संख्या 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने मामूली विवाद के बाद पिकअप ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: 'हम तो मुस्लिम पक्ष से हैं', केस लिखवाने के लिए थाना प्रभारी के दबाव का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद हुई हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की पूरी सच्चाई और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें