बिहार में विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे होमगार्ड्स ने जगह जगह चक्का जाम रखा। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर जाम लगाने के अलावा जगह जगह रेलों को भी रोका। घटना का दर्दनाक पहलू यह रहा कि जाम में फंसने के कारण दो जगह एंबुलेंस में तड़पकर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
जबकि भयंकर गर्मी में जाम में फंसकर लोग बिलबिला उठे। दिनभर पूरे प्रदेश की सड़कों पर यही आलम रहा। वहीं इसके बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है।
बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हां में हां मिलाने वाले उनके नए साथी लालू प्रसाद यादव ने इस मुद्दे पर होमगार्ड्स का साथ दिया है। लालू ने कहा प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड्स की सभी मांगे पूरी तरह जायज हैं।