फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Bihar Rally : नवादा रैली के लिए पटना पहुंचे गृह मंत्री, कल SSB के कार्यक्रम से पहले भाजपा की बैठकें

Sat, 01 Apr 2023 06:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में सम्राट अशोक को लेकर इन दिनों राजनीति चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्राट अशोक को लेकर एक कार्यक्रम के लिए सासाराम जाने वाले थे। शाह का सासाराम का कार्यक्रम हिंसा के कारण रद्द हो गया, लेकिन वह नवादा की रैली और पटना के कार्यक्रम के लिए राजधानी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सम्राट अशोक को लेकर इन दिनों राजनीति चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्राट अशोक को लेकर एक कार्यक्रम के लिए सासाराम जाने वाले थे। शाह का सासाराम का कार्यक्रम हिंसा के कारण रद्द हो गया, लेकिन वह नवादा की रैली और पटना के कार्यक्रम के लिए राजधानी पहुंच गए हैं। पटना के होटल मौर्या में शाम करब साढ़े छह बजे उनका काफिला पहुंचा। शाह के बिहार दौरे के तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि "दिल्ली वाले आएंगे, सम्राट अशोक को अपना कहेंगे, उनके फेर में मत पड़िएगा।” दरअसल, सम्राट अशोक पर कार्यक्रमों से पहले भाजपा ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक को अपना आराध्य बताया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पटना में गृह मंत्री के साथ राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, MLA हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला
आज पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक
गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सुबह साढ़े दस बजे सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इससे पहले शनिवार की शाम और रविवार की सुबह उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कई दौर की बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठक में सासाराम की हिंसा पर भी बात हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि रविवार को सासाराम में गृह मंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम हिंसा और धारा 144 लगाए जाने के कारण रद्द करना पड़ा। शनिवार को होटल मौर्या में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा आदि के साथ वह बात कर रहे हैं। 

नवादा जाने से पहले पटना में सरकारी कार्यक्रम
केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को पटना के दीघा स्थित घुड़दौड़ रोड में सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना के भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन  में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा वह नौ नवनिर्मित प्रतिष्ठानों का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। इनमें आठ बाह्य सीमाचौकियों और एक वाहिनी के नवनिर्मित भवन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें