फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की तर्ज पर बिहार में भी होगा हिंदू युवा वाहिनी का प्रसार

Wed, 12 Apr 2017 09:31 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिंदू युवा वाहिनी का प्रसार अब बिहार में भी किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के राज्य अध्यक्ष पंकज राय ने बुधवार को दी है। हिंदू युवा वाहिनी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित किया गया था। राय ने कहा कि हमने बिहार में हजारों युवाओं का नामांकन करके वाहिनी को और मजबूत करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


राय ने कहा, "हमने बिहार के सभी 38 जिलों में में हिन्दू युवा वाहिनी में हजारों हिंदू युवकों का नामांकन कराकर अपनी इकाई को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि वाहिनी जल्द बिहार में एक नामांकन अभियान शुरू करेगी। हम जिले के स्तर पर वाहिनी के पदाधिकारियों का भी चयन और नियुक्त करेंगे।

आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जून में बिहार का दौरा करेंगे ताकि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य वाहिनी के नेटवर्क को ग्राम स्तर से शहरी इलाकों तक फैलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें