फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सरकार ने करेंसी को जिलों में भेजने के लिए उपलब्ध कराए दो हेलीकॉप्टर

Sat, 12 Nov 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बैन होने के बाद किए गए सभी सरकारी दावों की हवा निकलती दिख रही है। पटना समेत विभिन्न जिलों में करेंसी को लेकर मारामारी हो रही है। वायदे के विपरीत शुक्रवार को भी बिहार के शायद ही किसी डाकघर में नोट बदले गए। वैसे बैंकों में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


यहां तक एटीएम के शुरू होने की बात है तो घोषणा के बावजूद अधिकतर जगहों पर शटर बंद ही दिखे। जहां शटर खुले भी वहां चंद घंटों बाद कैश की तंगी से बंद कर दिए गए। कैश की तंगी के कारण अधिकतर जिलों में बैंक नोट बदलने में पिछड़ रहे हैं। 

ऐसे में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ी पहल की। बिहार सरकार ने हेलीकाप्टर से करेंसी को जिलों में भेजने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से रिजर्व बैंक को दो हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे की निकासी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है

इधर, जिन्होंने कल पैसे अपने खाते में जमा करा लिए उन्हें अब पैसे की निकासी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम रात में ही चालू हो जाने की खबर मीडिया में आने के कारण उसके आगे लोगों की लंबी लाइन अगले सुबह से ही देखी गई। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बताया कि एटीएम में कैश नहीं है। 

जब कैश आएगा तो एटीएम से ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगा। देर शाम एसबीआई के कुछ एटीएम चालू हुए, लेकिन कुछ ही देर में उनका कैश भी खत्म हो गया। 

नोट बंदी के कारण आज तीसरे दिन बाजार बंद जैसा ही रहा। सड़कों पर वाहन काफी कम रहे। लोग सरकार के फैसले के खिलाफ तो नहीं बोल रहे हैं, लेकिन परेशानी कब तक उन्हें झेलनी पडे़गी इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें