500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण बिहार के बेगूसराय में एक रेप पीड़िता मासूम को एंबुलेंस के लिए घंटों भटकना पड़ा। क्योंकि एंबुलेंस चालक 500 और 1000 के नोट लेने से इंकार कर दिया। जिले के फुलवाड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव में 5 साल की एक मासूम के साथ एक दरिंदे ने रेप की घटना को अंजाम दिया और बेसुध हालत में उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन 500 और 1000 के नोट होने की वजह से एंबुलेंस ड्राइवर ने बच्ची को ले जाने से इनकार कर दिया।