फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हरियाणा में साथी की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से दबोचा

Fri, 09 Oct 2026 09:50 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

हरियाणा में साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस की सूचना पर आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर दिनाजपुर के मजलिशपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरपीएफ की टीम ने रेल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अपने ही साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा था। हरियाणा पुलिस से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मिस्त्री के रूप में हुई है, जो उत्तर दिनाजपुर के मजलिशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप मिस्त्री ने अपने ठेकेदार जितेंद्र के साथ काम करने वाले एक साथी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह हरियाणा से फरार हो गया और किशनगंज आकर छिप गया। इस मामले में 6 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: एडीएम पर एसवीयू का शिकंजा, आय से 100% से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप; कई ठिकानों पर छापेमारी

आरोपी की तलाश में जुटी हरियाणा पुलिस ने किशनगंज में उसके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ से संपर्क किया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेल पुलिस की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें