फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं को दिल्ली में शरण देने वाला चेला गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2013 05:22 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के पुत्र नारायण साईं को दिल्ली में शरण देने वाले चेले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली से गिरफ्तार इस शख्स का नाम धर्मेंद्र है और इस पर नारायण साईं को शरण देने के साथ आर्थिक मदद देने का भी आरोप है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धर्मेंद्र को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक अहमदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को दो नंबर दिए थे। इन्हीं दोनों नंबर पर नारायण साईं ने काफी देर तक बात की थी।

इसी नंबरों के आधार पर बुधवार को गुजरात और दिल्ली पुलिस ने मिलकर नारायण साईं की खोज में दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी। इसी छापेमारी के दौरान पता तला कि धर्मेंद्र ने दिल्ली में नारायण साईं को शरण दी थी।
विज्ञापन


बिहार में भी हुई छापेमारी

यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के पुत्र नारायण साईं और उनके एक अन्य सहयोगी की तलाश में गुजरात पुलिस ने आज बिहार के दरभंगा जिले के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुजरात के सूरत सिटी पुलिस के नेतृत्व में पहुंची पुलिस नारायण साईं की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में गुजरात की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिले के कमतौल थाना के अहियारी उरी गांव स्थित नारायण साईं के पिता आसाराम के आश्रम की तलाशी ली है।

गुजरात पुलिस नारायण साईं के सहयोगी हनुमान की भी तलाश कर रही है। हनुमान का नारायण साईं के साथ करीबी रिश्ता है और पुलिस को ऐसी आशंका है कि हनुमान नारायण साईं के संबंध में सब कुछ जानता है।

हालांकि अभी तक नारायण साईं और उसके सहयोगी हनुमान के संबंध में पुलिस को कुछ भी ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें