फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पावास गृह में विक्षिप्त लड़की का गार्ड ने किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छपरा में नारी उत्थान केंद्र द्वारा मौना मोहल्ले में संचालित अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त लड़की से गार्ड द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के गर्भवती होने के बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन

 
अल्पावास गृह संचालिका पर महीनों तक मामला दबाए रखने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गृह संचालिका सरोज कुमारी और आरोपी गार्ड रामस्वरूप पंडित को गिरफ्तार किया है। परियोजना प्रबंधक मनमोहन को शक होने के बाद राज्यस्तरीय टीम ने इस अल्पावास गृह का मुआयाना किया तो पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। मामले का खुलासा होने पर सभी 26 महिलाओं और लड़कियों को सीवान अल्पावास गृह स्थानांतरित किया गया है। साथ ही छपरा के अल्पावास गृह को बंद करा दिया गया है।

एनजीओ सचिव रणधीर कुमार की तलाश छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले दो जून को बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह की लड़कियों का यौन शोषण और उनके साथ हिंसा का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें