फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में इंजीनियर को अगवा करके कराया पकड़उआ विवाह, लड़की ने मामले को दिया नया मोड़

Mon, 16 Jul 2018 08:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार में एक बार फिर पकड़उआ विवाह कराने का मामला सामने आया है। घटना हाजीपुर की है जहां रेलवे में कार्यरत एक इंजीनियर को अगवा करने के बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगवा करके इंजीनियर को राघोपुर दियारा ले जाया गया जहां उसकी कथित तौर पर एक युवती से जबरन शादी करा दी गई।
विज्ञापन


पीड़ित की मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज करके पुलिस ने पीड़ित इंजीनियर को जुड़ावनपुर थाने के राघोपुर पश्चिमी इलाके से बरामद किया। इंजीनियर दुर्गाचरण के साथ वह लड़की भी मिली है जिसके साथ उसकी शादी कराई गई है। इंजीनियर ने बताया कि वह साप्ताहिक अवकाश पर अपने नानी घर जंदाहा जा रहा था तभी उसे अगवा कर लिया गया और जबरन शादी करा दी गई।

इधर लड़की ने शादी के नाम पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामले को नया मोड़ दिया है। लड़की का कहना है कि वह पटना में रहती है और लड़के से उसकी एक साल से जान पहचान है। लड़के ने शादी के नाम पर पैसे की मांग की और उसे नजरंदाज करना शुरू किया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें