फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तस्करी की सिगरेट जब्त करने गई कस्टम टीम को ही जीआरपी ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Sun, 15 Dec 2024 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी के रक्सौल जंक्शन पर आज उस समय अफरा तफरी मच गई, जब तस्करी की सिगरेट जब्त करने गए कस्टम अधिकारियों को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद यहां विवाद बढ़ गया है।

विज्ञापन
कस्टम टीम को ही जीआरपी ने लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सौल जंक्शन पर चाइनीज ई सिगरेट की खेप सत्याग्रह एक्सप्रेस से तस्करी होने वाली थी। सूचना पर रक्सौल स्थित कस्टम कार्यालय के सुप्रीटेंडेंट और अन्य तीन अधिकारियों ने रक्सौल जंक्शन पर जाकर उक्त सिगरेट के बंडल को बरामद कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपए के करीब है।

विज्ञापन


प्लेटफार्म पर उक्त छापेमारी की सूचना पर जीआरपी के थानाध्यक्ष पवन कुमार अन्य पुलिस बल के साथ वहां पंहुच गए और उल्टे कस्टम अधिकारियों के साथ विवाद करने लगे। मामला यहां तक ही नहीं थमा, बल्कि जीआरपी थानाध्यक्ष नें अपनी दबंगई दिखाते हुए कस्टम सुप्रीटेंडेंट को जीआरपी थाने ले जाकर बैठा दिया और उनको अभी तक डिटेन कर रखें हैं।

आश्चर्य की बात यह है कि जीआरपी का इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी नें सुप्रीटेंडेंट रैंक के अधिकारी को कब्जे में कर रखा है। हालांकि तस्करी की वस्तुओं को रोकने और जब्त करने के लिए कस्टम के अधिकारी कहीं भी छापेमारी कर सकते हैं। इसके लिए उनको किसी से परमिशन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन रक्सौल जंक्शन पर जीआरपी की इस दादागिरी से लोग हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि तस्करी की वस्तुओं को जब्त करने में जीआरपी को सहयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें