अपने स्कूल में बच्चों के साथ पहुंचे MLC वंशीधर बृजवासी भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी सपने में नहीं सोचा था कि मैं MLC बनूंगा। इस दौरान बच्चों के साथ बोलते बोलते वो भावुक भी हो गए। वहीं उन्होंने गाना भी गाया, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उस पल को याद कर रहा हूं जब मैं अपने स्कूल में होता था और बच्चों के साथ में रहता था, उन्हें पढ़ाने का काम करता था। यह खुशी मुझे कभी विधान मंडल में नहीं मिल सकती है।
अचानक अपने स्कूल में पहुंचे MLC
MLC वंशीधर बृजवासी ने कहा कि मैं स्कूल के पल को कभी भुला नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व में जब शिक्षा मित्र के रूप में बहाल हुए थे, तब बंधुआ मजदूर की तरह काम करते थे और अपनी लड़ाई को जारी रख जिस मुकाम पर आया हूं और बहुत हद तक हमे सफलता मिली है।
लोगों के प्रेम और सहयोग ने बना दिया MLC
MLC वंशीधर बृजवासी ने कहा कि जो लड़ाई लड़ता है, वह ही जीतने का काम करता है और लोगों ने मुझे इसलिए जीताने का काम किया। इसलिए मुझे सदन में भेज दिया है। यह तब की लड़ाई का परिणाम है जो कई साल से शुरू थी और अब तक जारी है। हम सब शिक्षकों के हक और अधिकार भी मिले हैं और कुछ और मिलना बाकी है। बाकी आपके प्रेम ने मुझे एमएलसी बना दिया।