फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संदिग्ध अवस्था में दादी-पोते का शव घर में मिला, लूट के बाद गला घोटकर हत्या की आशंका, FSL जांच में जुटी

Wed, 28 Jun 2023 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष परवलपुर को सूचना मिली कि ग्राम करणबीघा में मीना देवी और उसके पोते अंश पटेल को अज्ञात व्यक्ति ने गला घोटकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर डीएसपी हिलसा और थानाध्यक्ष परवलपुर घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में संदिग्ध अवस्था में दादी-पोते का शव मंगलवार की देर शाम को घर से बरामद किया गया। मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के करणबीघा गांव का है। मृतकों की पहचान दिवंगत नंदे प्रसाद की पत्नी मीना देवी (70) और उसके पोते अंश पटेल (4) के रूप में हुई है। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि दिन उजाले में ही लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फंदे के सहारे दादी और पोते का गला घोट हत्या कर दी। फिर घर में रखा कीमती सामान लूट लिया।

विज्ञापन


इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब घर के मवेशी शाम होने के बाद भी इधर-उधर घूमते नजर आए। इसके बाद आसपास के लोग घर के अंदर का दृश्य देख सन्न रह गए। घर में दादी-पोता अकेले थे। जबकि अंश पटेल की मां अपने मायके में बेटी के साथ थी। अंश के पिता बिहारशरीफ में अपनी दवा की दुकान गए हुए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो बदमाश पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हो गया और लूटपाट के बाद दादी-पोते की हत्या कर शव को खटिया पर लिटा मौके से फरार हो गया।

नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने देर शाम प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि थानाध्यक्ष परवलपुर को सूचना मिली कि ग्राम करणबीघा में दिवंगत नंदू प्रसाद की पत्नी मीना देवी और अंजन भाई पटेल के बेटे अंश पटेल को अज्ञात व्यक्ति ने गला घोटकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर डीएसपी हिलसा और थानाध्यक्ष परवलपुर घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें