फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में नानी ने खाया जहर, नातिन को भी खिलाया, बच्ची की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Apr 2023 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बलिराम महतो ने बताया कि पहले महिला ने जहर खाया। उसके बाद अपनी नातिन को भी खिला दिया। इससे नातिन की मौत हो गई है। हम लोगों को कारण नहीं पता है कि क्यों जहर खाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में एक महिला ने अपनी ही नातिन को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिर उसने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने नातिन के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची आठ साल की है। उसकी मां का देहांत छह साल पहले हो गया था। उसके बाद बच्ची को नानी अपने घर पर रखती थी। वहीं, बच्ची के पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। इस वजह से बच्ची अपनी नानी के घर पर रहती थी।

बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची की नानी पर कर्ज था। लगातार तकादे से तंग आकर उसने नातिन के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया। इसके बाद घर में ही जहर खा लिया। इसके बाद बच्ची की मौत हो गई और उसकी नानी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बलिराम महतो ने बताया कि पहले महिला ने जहर खाया। उसके बाद अपनी नातिन को भी खिला दिया। इससे नातिन की मौत हो गई है। हम लोगों को कारण नहीं पता है कि क्यों जहर खाया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा दिया गया है। हम बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के लिए हाजीपुर लाए हैं। पूरी घटना मुस्तफापुर गांव की है। महिला के घर में कोई नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें