फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालगंज से पटना आ रही बस ट्रक से टकराई: सीवान में सामने से हुई टक्कर, दो दर्जन घायल, महिला पटना रेफर

Sun, 22 Jan 2023 10:39 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान-गोपालगंज से होते हुए पटना जा रही बस से रविवार सुबह एक ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीवान में शहरकोला के पास संजीव सर्विस की बस और ट्रक में हुई टक्कर में एक महिला को पटना रेफर किया गया।
विज्ञापन
सीवान में बस की हालत बता रही हादसे की गंभीरता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान-गोपालगंज से होते हुए पटना जा रही बस से रविवार सुबह एक ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बसंतपुर पटना मुख्य मार्ग पर शहरकोला के पास संजीव सर्विस की बस और ट्रक में हुई टक्कर में तीन घंटे के अंदर मौत को कोई खबर नहीं है। बस सुबह गोपालगंज से खुली थी और सीवान के कई इलाके से होकर पटना की ओर जा रही थी। सुबह तकरीबन 6:30 बजे सुबह में बसंतपुर थाना इलाक़े के शहरकोला के पास इस दुर्घटना में ट्रक का चालक-सह चालक भी गंभीर रूप से घायल हो है। सभी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे से सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा है। एक महिला की हालत नाजुक देख पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

बस हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया जा रहा सदर अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
चलती बस में शीशे से धुंध हटाने में हादसा
ट्रक में बैठे घायल नकुल ने घटना के संबंध में बताया कि बस का चालक शीशा पोछ रहा था, तभी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सुबह में जबरदस्त कोहरा था और इसके कारण शीशे पर धुंध की परत के कारण देखना मुश्किल हो रहा था। गोपालगंज-सीवान से होकर पटना जा रही संजीव बस में तकरीबन तीन दर्जन लोग सवार थे। घायलों में से कुछ लोगों का इलाज बसंतपुर के स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है तो कुछ को एम्बुलेंस से सीवान सदर अस्पताल लाया जा चुका है। एक महिला बहुत सीरियस थी, जिसे एम्बुलेंस से पीएमसीएच लेकर लोग निकल गए हैं। अबतक कुछ घायलों की पहचान हुई है, उनमें अनुराधा कुमारी पति पुनीत कुमार (पिपरा मांझा गढ़), धर्मेंद्र तिवारी पिता राम देव तिवारी (माघवपुर महारजगंज), नुकुल राउत पिता गणेश राउत (भलुवा तरैया छपरा), बुलेट यादव पिता हर देव यादव (सिधवलिया गोपालगंज) शामिल हैं।
विज्ञापन

सीवान में हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोहरे आ असर अभी रहेगा, सावधानी जरूरी
रविवार सुबह सीवान में जो हुआ, उसकी आशंका बाकी इलाकों में भी है। मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों तक कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। रविवार को बस हादसे को लेकर भी यही बात सामने आ रही है कि बस चालक चलती गाड़ी में कोहरे की धुंध साफ कर रहा था। दरअसल, अंदर में बैठे लोगों की सांसों की हवा शीशे बंद रहने के कारण बाहर नहीं जा पाती है और बाहर के मौसम के कारण धुंध जमने लगती है। इसे हाथ से कपड़े से साफ करने पर दाग रह जाता है और जैसे ही फिर से धुंध जमती है तो देखने में परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए वाहनों के जानकार साइड ग्लास को थोड़ा खोलकर सांसों की गरम हवा को बाहर के वातावरण में जाने देने की सलाह देते हैं। मतलब, गाड़ी में ज्यादा लोग हों तो नजर रखनी चाहिए कि धुंध नहीं जमे। थोड़ी-सी खिड़की खोलकर रखें तो यह धुंध नहीं जमा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें