फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में खाकी फिर बदनाम: सब इंस्पेक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपाल

सार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में खाकी पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।  ताजा मामला है गोपालगंज का जहां एक सब इंस्पेक्टर को किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर से पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ  की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है।

विज्ञापन


मीरगंज में तैनात था सब इंस्पेक्टर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर पहले कुचायकोट थाने में पदस्थापित था, इसके बाद हाल ही में उसका तबादला मीरगंज थाने में हो गया था। बताया जा रहा है कि मीरगंज में पोस्टिंग के बाद से ही वह मनमानी कर रहा था। थाने में आई किशोरी के साथ पहले अश्लील हरकत की फिर दुष्कर्म की कोशिश की। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि एसपी ने की है।

पीड़िता का भी हुआ मेडिकल जांच
पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं पुलिस अधिकारी भी इसपर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर  को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें