फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी, कपलिंग टूटने से हुआ हादसा, घंटो बाद ट्रेन का हुआ परिचालन

Tue, 27 Feb 2024 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में एक ट्रेन हादसा होने से टल गया है। बताया जाता है कि कंपलिंग पिन टूटकर गिरने से ट्रेन दो भागों में बट गई। घटना बगहा पुलिस जिले की नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड की है। जहां मंगलवार को नरकटियागंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी, मालगाड़ी ट्रेन अचानक से झटका लगने पर दो हिस्सों में बट गई। 
 
विज्ञापन
मालगाड़ी की कपलिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया जाता है कि मालगाड़ी का पिपरा ढाला गेट नंबर 45C के पास अचानक कपलिंग पिन टूटकर गिर गई और ट्रेन दो भागों में बट गई। दो भागों में बटे देख एकाएक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। हालांकि ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण किसी तरह की घटना नहीं घटी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नरकटियागंज से पहुंची टीम ने मालगाड़ी को जोड़कर घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


आरपीएफ ने दी जानकारी
इधर घटना की जानकारी मिलते हैं आरपीएफ और रेलवे में हड़कंप मच गया। आरपीएफ दरोगा इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिन निकल गई थी। जिससे ट्रेन दो भागों में अलग-अलग हो गई। अब पिन जोड़ने के बाद रेल का परिचालन शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें