फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट आने वाली लड़कियों को मिलेंगे 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की उन छात्राओं के लिए खुशखबरी है जो इस साल 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। बिहार सरकार ने प्रथम आने वाली सभी छात्राओं को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एससी, एसटी और मुस्लिम छात्राओं को द्वितीय आने पर भी 25 हजार रुपये दिये जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को पटना में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नई मेधावृत्ति योजना पर फैसला किया।
विज्ञापन

इनको भी मिलेगी छात्रवृति

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने बताया कि सीएम मांझी ने सामान्य, पिछड़ी जाति और उर्दू शिक्षकों के जो पद रिक्त है, उनमें प्रशिक्षण की अनिवार्यता में एक बार छूट देने के लिए एनसीटी से अनुरोध करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि एससी, एसटी और मुस्लिम छात्र-छात्राओं को द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास करने पर भी 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। फिलहाल मेधावृत्ति योजना के अंतर्गत मैट्रिक पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें