फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटी मांगे खून: भाई ने किया भाई का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में एक भाई ने अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। मामला बिहार के बेगुसराय का है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़हरा थाना क्षेत्र का गांव बारो आज सन्न है। इस गांव में हुआ है एक कत्ल। कत्ल सिर्फ इन्सान का ही नहीं हुआ बल्कि रिश्तों का भी हुआ है।

योगी राम नाम के एक शख्स ने अपने बेटों के साथ मिल कर अपने भाई विमल राम का कत्ल कर दिया। पिछले काफी दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

वारदात को गुरूवार तड़के उस वक्त अंजाम दिया गया जब विमल अपने घर में सोया हुआ था। योगी अपने चार बेटों के साथ वहां पहुंचा और विमल को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान ले लिये गए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और इलाके की जनता चर्चाओं में।

यूं तो जमीन हमेशा से रिश्तों के खून से सराबोर होती रही है लेकिन फिर भी इंसान जमीन के लालच में अपनों का खून बहाने को तैयार रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें