फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार इंटरमीडिएट विज्ञान में लड़कियों ने मारी बाजी

Thu, 16 May 2013 05:26 PM IST
पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में इंटरमीडिएट विज्ञान का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में 91.87 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


विज्ञान की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।

परीक्षा में टॉप टेन में राज्य के 20 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है। सर गणेश दत्त मेमोरियल कालेज की छात्रा जूही को सूबे में सर्वोच्च स्थान मिला है।

बोर्ड परीक्षा में कुल 368582 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 332650 ने सफलता हासिल की है।

स्टूडेंट्स रिजल्ट 6 बजे हमारी वेबसाइट http://www.myresultplus.com पर देख सकते हैं।

यह रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.biharboard.net/ पर भी देखा जा सकता है।

लड़कियां रहीं आगे
विज्ञान की परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। परीक्षा में जहां 93.25 प्रतिशत लड़कियां सफल हुईं वहीं 91.45 प्रतिशत लड़के ही सफल हो पाए।
विज्ञापन


रिजल्ट पहले से बेहतर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर रिजल्ट आया है।

पिछले साल 91.36 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी, जबकि इस साल 91.87 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

कौन हैं टॉपर
सर गणेश दत्त मेमोरियल कॉलेज की छात्रा जूही ने राज्य में टॉप किया है। एस.एस.108 एमआरजेडीआई कॉलेज बरौनी, बेगूसराय के रौशन कुमार को दूसरा स्थान मिला है।

वीआर कॉलेज, किरातपुर, वैशाली की छात्रा वर्षा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं, बीएम कॉलेज, मुंगेर के शेखर सुमन को भी इंटर की परीक्षा में तीसरा ही रैंक हासिल हुआ है।
विज्ञापन


रिजल्ट एक नजर
डिवीजन--------------विद्यार्थी
फर्स्ट डिवीजन-----------185436
सेकेंड डिवीजन-----------143259
थर्ड डिवीजन--------------3386
पास------------------------569
फेल----------------------26684

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें