फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girlfriend Boyfriend : खाकी वर्दी में प्रेम और रौब दोनों जताती, 112 से पुलिस पहुंची तो पता चला दरोगा फर्जी है

Tue, 14 Mar 2023 03:46 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Fake Lady Police Arrested : वर्दी वाली गर्लफ्रेंड थी। प्यार के नाम पर आती और वर्दी का धौंस भी जमाती। गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के इस खेल पर किसी की नजर पड़ी और उसने 112 नंबर पर पुलिस को ही कॉल कर दिया। मामला सीवान में सामने आया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा भी होता है! वर्दी वाली गर्लफ्रेंड थी। प्यार के नाम पर आती और वर्दी का धौंस भी जमाती। गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड चल रहा था, लेकिन प्रेमी को शक था कि वह दरोगा है या नहीं। उसने 112 नंबर पर पुलिस को ही कॉल कर दिया। पुलिस पहुंची। पूछताछ हुई तो पक्का हो गया कि खाकी वर्दी में नजर आई प्रेमिका असल में पुलिसकर्मी थी ही नहीं। सीवान में अलग तरह का यह मामला सामने आया तो पुलिसकर्मियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


पटना की रुखसार के रूप में बताई अपनी पहचान
सीवान में फर्जी दरोगा ने पकड़े जाने के बाद प्रेमी को पति बताया, हालांकि उसने सिंदूर भी लगा रखा था। पुलिस के अनुसार, सीवान में रुखसार खातून नाम की एक महिला पकड़ी गई है, जिसने खुद को पटना निवासी बताया है। वह सीवान के एक युवक से प्रेम करती थी। वह अपने आप को दरोगा बताकर वर्दी में मुलाकात करती थी। प्रेमी बार-बार दिखाई जाने वाली धौंस से परेशान भी था। तंग आकर उसने ही पुलिस को सूचना दी। तब 112 की टीम ने मैरवा से उसे धर दबोचा और महिला थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी वर्दी उतरवा ली और सादे कपड़ों में उसे थाने लेकर गई। महिला ने पुलिस जीप में पीछे बैठे प्रेमी को अपना पति बताया है।

जांच- कहां से लेकर आई वर्दी, क्या किया दुरुपयोग
सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की कि मैरवा से एक फर्जी एसआई को पकड़ा गया है। पुलिस की असली वर्दी पहने हुए महिला पकड़ी गई है। उसने पुलिस की वर्दी कहां से ली, क्यों पहनकर आई थी, इस वर्दी का और कोई दुरुपयोग किया गया है या नहीं...ऐसे सवालों को लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला थाने में पूछताछ के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा कि इस तरह के गोरखधंधे के पीछे की वजह क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें