Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन का टायर जवान के दाहिने पैर और उसके ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल एसपीजी जवान की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को राहुल गांधी ने देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उनके काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आकर एसपीजी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन का टायर जवान के दाहिने पैर और उसके ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल एसपीजी जवान की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य एसपीजी जवानों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।