फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उप प्रमुख के चैंबर में आरओ गिन रहा था घूस के पैसे, वीडियो हुआ वायरल; गया का है मामला

Tue, 03 Sep 2024 07:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उसकी चर्चा भी पूरे इलाके में शुरू हो चुकी है। सवाल खड़े हो रहे है कि सरकार के अधिकारी किस तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आम जनता की गाढ़ी कमाई को बिना किसी संकोच के मुंह खोलकर ले रहे है।

विज्ञापन
वायरल वीडियो का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला यह कि बाराचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के उपप्रमुख सोनाबली यादव के चैंबर में टेबल के नीचे अवैध पैसे की वसूली का खेल किया जा रहा था। उप प्रमुख के चैंबर में प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। उप प्रमुख सोनाबली यादव के बगल में बैठे वाइट शर्ट में अंचल कार्यालय के आरओ राकेश कुमार हैं। जिनके हाथों में 500 के कई नोट को टेबल के नीचे गिन रहे थे। तभी कुछ लोगों के द्वारा उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में जो बात हो रही है, उसमें कहा जा रहा है कि हम लोगों पर विश्वास नहीं है। हमलोग जैसे आप पर विश्वास कर रहे हैं। वैसे आपको भी विश्वास करना पड़ेगा। वहां से कीजिए न नहीं गिना रहा है पैसा। जब आरओ की नजर मोबाइल के कैमरे पर पड़ी तो कहते है कहेला कर रहे हैं? तब एक व्यक्ति द्वारा पूछा जाता है कि कितना पैसा लिए हैं। उस वक्त आरओ बोलते हैं कि कहेला वीडियो बना रहे है? जिसके बाद टेबल के नीचे का इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो के संबंध में बाराचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह को मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी मुझे प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें