फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कुएं में मृत मिली अज्ञात महिला, खेत जाने निकले ग्रामीणों को तैरता दिखा शव; मचा हड़कंप

Thu, 16 Jul 2026 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar News: गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से अज्ञात महिला का शव मिला है। खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने एक कुएं में महिला का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने के साथ पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


खेत जाने के दौरान ग्रामीणों की पड़ी नजर
घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसड़टांड गांव के बधार की है। सुबह ग्रामीण रोज की तरह खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बधार के समीप स्थित एक कुएं पर पड़ी, जहां एक महिला का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने तत्काल इमामगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


शव की पहचान अब तक नहीं
समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला स्थानीय है या किसी अन्य क्षेत्र की रहने वाली थी। साथ ही हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 13 साल बाद भी नहीं भरे गंडामन के जख्म... 23 मासूमों की मौत का दर्द आज भी जिंदा, वादे आज भी अधूरे!
विज्ञापन


हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत दुर्घटनावश कुएं में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें