दो दिवसीय स्किन चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए टेटमोसोल और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से गयाजी में दो दिवसीय निशुल्क स्किन चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर 12 और 13 जुलाई को विष्णुगंज स्थित पंचायत भवन में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी त्वचा की जांच कराई। कैंप में एमबीबीएस योग्य डॉक्टरों की टीम ने मौजूद रहकर लोगों की त्वचा से जुड़ी समस्याओं की जांच की और जरूरी परामर्श भी दिया। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
नुक्कड़ नाटकों से चला जागरूकता अभियान
इससे पहले गयाजी समेत अन्य शहरों में 15 दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए लोगों को स्किन चेक-अप कैंप की जानकारी दी। यह अभियान गयाजी के अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, पटना और प्रयागराज जैसे शहरों में भी चलाया गया।
ये भी पढ़ें: ‘नकली दवा मामले में दोषी मंत्री जीवेश मिश्रा को हटाएं CM नीतीश कुमार’, कांग्रेस ने उठाई मांग
इस पहल का उद्देश्य गर्मी और पसीने से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय रहते उनकी जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना था। टेटमोसोल और अमर उजाला की यह पहल स्थानीय लोगों में काफी सराही गई।