बिहार में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोश के तहत गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री को 15.822 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान गया जिले की रहने वाली मीणा कुमारी के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर स्टेशन पर बिछाया गया जाल
पिट्ठू और ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था गांजा
तलाशी के दौरान महिला के पास मौजूद एक पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से 15 बंडल बरामद हुए। जांच करने पर सभी बंडलों में गांजा पाया गया। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 15.822 किलोग्राम निकली। आरपीएफ के मुताबिक, कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में की गई। राजपत्रित अधिकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ गया की मौजूदगी में जब्ती और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गई।
ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था नशे का सामान
पहले भी सामने आ चुके हैं महिला तस्करों के मामले
गांजा तस्करी के इस मामले ने एक बार फिर नशे के नेटवर्क में महिलाओं की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, तस्कर कई बार महिलाओं को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नाम, पहचान या किसी भी तरह की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: न पासपोर्ट था, न वीजा फिर इस जिले में क्या कर रहे थे म्यांमार के चार नागरिक? अवैध घुसपैठ का बढ़ा शक!
जीआरपी को सौंपा गया मामला, जांच जारी
आरपीएफ ने बरामद गांजा, गिरफ्तार महिला और सभी संबंधित दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सौंप दिया है। जीआरपी अब पूरे मामले की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि ऑपरेशन नारकोश के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
गयाजी जंक्शन पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस से बरामद 15.822 किलो गांजा।