फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अमर उजाला की खबर का असर, सिलौंजा पुल की मरम्मत शुरू; भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 03 Jun 2026 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

बोधगया के सिलौंजा पुल में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जांच में पाया गया कि 16 में से 6 पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू बह जाने से उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन
बोधगया के सिलौंजा पुल का मरम्मत करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया के सिलौंजा पुल में पाए गए गंभीर तकनीकी दोषों को लेकर सामने आई खबर के बाद प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम हरकत में आ गया है। पुल के क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।

जांच में सामने आई थी गंभीर तकनीकी खामी

जानकारी के अनुसार सिलौंजा पुल के कुल 16 पिलरों में से 6 पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू बह जाने के कारण उनकी स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। कई पिलर हवा में झूलने जैसी स्थिति में पहुंच गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से पहुंची तकनीकी जांच टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पुल को जोखिमपूर्ण बताया गया और तत्काल मरम्मत कराने की सिफारिश की गई थी।

मरम्मत कार्य में जुटी पुल निर्माण निगम की टीम

तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की टीम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कर दी है। मरम्मत के दौरान पुराने और कमजोर हो चुके सरियों को हटाया जा रहा है तथा उनकी जगह नए सरिए लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पिलरों को मजबूत बनाने और उनकी संरचना को सुरक्षित करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: रिशुश्री केस में 15 कंपनियों की कुंडली खंगालने में जुटी सरकारी एजेंसियां, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन

 

सुरक्षा के लिए भारी वाहनों पर लगाई गई रोक

मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए पुल के दोनों ओर लो-हाइट बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों के जरिए भारी वाहनों का प्रवेश रोका जा रहा है, ताकि पुल पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और मरम्मत का काम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

100 से अधिक गांवों के लिए महत्वपूर्ण है सिलौंजा पुल

सिलौंजा पुल केवल एक पुल नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों की जीवनरेखा माना जाता है। यह पुल सिलौंजा, बतसपुर समेत 100 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। किसानों, व्यापारियों, छात्रों और आम लोगों के लिए यह रोजाना आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पुल की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन और पुल निर्माण निगम द्वारा कार्रवाई किए जाने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल पहले की तरह सुरक्षित होगा और आवागमन भी सुचारू रूप से जारी रहेगा।

पुल को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम

सिलौंजा पुल की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में भरोसा बढ़ा है। प्रशासन और पुल निर्माण निगम का यह कदम न केवल पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि हजारों लोगों की आवाजाही को भी सुरक्षित बनाएगा। फिलहाल मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और अधिकारियों की ओर से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें