फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शहादत को नमन, शहीद शुभम कुमार की मां को मिला 1.50 करोड़ का चेक

Sun, 21 Jun 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, जिन्होंने असम के जोरहाट में हेलीकॉप्टर हादसे में देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन
शहीद शुभम कुमार के परिवार को SBI ने सौंपा 1.50 करोड़ का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने संवेदनशील पहल करते हुए उनकी मां पूनम शर्मा को 1.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। यह आर्थिक सहायता बेटे की कमी तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन शहीद परिवार के प्रति राष्ट्र और संस्थानों के सम्मान तथा जिम्मेदारी का प्रतीक जरूर है।
विज्ञापन


शहादत को किया नमन

असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक, गया की ओर से 1.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। बैंक अधिकारियों ने पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ यह चेक शहीद की माता पूनम शर्मा को सौंपा और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ बैंक अधिकारी

चेक वितरण कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक थाना राम सोलंकी, क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल कुमार तथा खिजरसराय शाखा के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर पूर्व मुखिया दीपक कुमार, वार्ड सदस्य राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शुभम कुमार ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

देश हमेशा रहेगा ऋणी

भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया शहीद का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके त्याग, समर्पण और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी। साथ ही बैंक परिवार ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें