फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: BPSC में अररिया के दो होनहारों का कमाल, श्वेता बनीं राजस्व पदाधिकारी तो अविनाश बने बीडीओ

Sun, 21 Jun 2026 04:22 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अररिया जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। सिकटी प्रखंड के रामनगर गांव निवासी श्वेता सागर का चयन राजस्व पदाधिकारी (RDO) पद पर हुआ है, जबकि फारबिसगंज के गोढ़ियारे चौक निवासी अविनाश राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का पद हासिल किया है।
विज्ञापन
BPSC में अररिया का जलवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अररिया जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। एक ओर सिकटी प्रखंड की श्वेता सागर का चयन राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर हुआ है, वहीं फारबिसगंज के अविनाश राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है। दोनों की सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

श्वेता सागर बनीं राजस्व पदाधिकारी

सिकटी प्रखंड के कौआकोह पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव निवासी अधिवक्ता चन्द्रकान्त मिश्रा की पुत्री श्वेता सागर का चयन राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद के लिए हुआ है। श्वेता की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि श्वेता बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि श्वेता की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लगन और कड़ी मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा

अविनाश राय बने प्रखंड विकास पदाधिकारी

वहीं फारबिसगंज शहर के गोढ़ियारे चौक निवासी अविनाश राय ने भी बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पद प्राप्त किया है। अविनाश, ओम प्रकाश राय के पुत्र हैं। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके नाना हीरानंद राय, मामा राजेंद्र राय सहित परिवार के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अविनाश की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा।

पूरे जिले में खुशी का माहौल

दोनों सफल अभ्यर्थियों को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्वेता सागर और अविनाश राय की सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे अररिया जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें