फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'राहुल गांधी की मताधिकार यात्रा होगी असफल', जहानाबाद में बोले केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

Sat, 16 Aug 2025 05:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी करने लगती है और राहुल गांधी का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शनिवार को जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को गया में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंत्री दुबे ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस हमेशा अनर्गल बयानबाजी करती है और राहुल गांधी का मानसिक संतुलन भी गड़बड़ा गया है। उन्होंने दावा किया कि 17 अगस्त को राहुल गांधी की होने वाली मताधिकार यात्रा पूरी तरह असफल साबित होगी और जनता इसे नकार देगी।
विज्ञापन


विशेष पुनरीक्षण अभियान का समर्थन
दुबे ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का समर्थन किया और कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का कदम है। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके संरक्षण में आए घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख
केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि, अर्थव्यवस्था और सामरिक क्षेत्र—हर मोर्चे पर भारत ने सफलता हासिल की है। हाल ही में संपन्न ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को भी उन्होंने केंद्र सरकार की रणनीति का परिणाम बताया। राजद को आड़े हाथों लेते हुए दुबे ने कहा कि यह पार्टी केवल नकारात्मक राजनीति करती है। इसके पास न तो विकास का एजेंडा है और न ही कोई विज़न, जबकि मोदी सरकार लगातार जनता की भलाई और देश की प्रगति के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें