फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya: शौच जाने के नाम पर फरार हुआ कैदी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, देर रात मसौढ़ी में धराया

Thu, 28 Dec 2023 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya: जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज करने के लिए भर्ती कराया गया छेड़खानी का आरोपी बुधवार की दोपहर फरार हो गया था। देर रात चली छापेमारी में पुलिस ने फरार कैदी को पटना जिले के मसौढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिस्चार्ज पेपर रिसीव करने के बाद देखरेख के लिए तैनात सिपाही को कैदी बोला कि उसे शौचालय जाना है। शौचालय के नाम पर सिपाही ने हथकड़ी खोल दी और बाहर कैदी का इंतजार करता रहा।

विज्ञापन


फरार होने के बाद परिजन के घर गया
सूत्रों ने बताया कि कैदी के साथ एक महिला व एक पुरुष थे। दोनों सिपाही से बातचीत करने लगे और इसका फायदा उठाकर वो भाग गया। पुलिस के मुताबिक कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही उसकी खोज में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पता चला कि वह परिजनों के यहां गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह हर जगह से निकल गया। अंत में उसे मसौढ़ी में पकड़ा गया। आरोपी का नाम अमित कुमार सिंह बताया गया है।

आरोपी टीबी का मरीज
डॉक्टरों के मुताबिक आरोपी को मेडिसिन वार्ड में बुधवार की सुबह भेजा गया था। वह टीबी का मरीज है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कैदी का इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। डिस्चार्ज पेपर जेल के सिपाही को रिसीव कराया गया। उसके बाद कैदी फरार हो जाने की बात सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें