फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रेन में मां से बिछड़ी मासूम! गया पहुंचते ही हरकत में आई रेलवे टीम, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ ने मिलाया

Mon, 08 Jun 2026 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान तिलैया स्टेशन पर एक महिला ट्रेन से उतरते समय पीछे रह गई, जबकि उसकी दो वर्षीय बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। एक यात्री की सूचना पर गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
गुमशुदा बच्ची के साथ आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी कुछ पल की चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन समय पर की गई सतर्कता एक मासूम की जिंदगी को सुरक्षित भी कर देती है। ऐसा ही एक मामला गया जंक्शन पर सामने आया, जहां चलती ट्रेन में अपनी मां से बिछड़ गई करीब दो वर्षीय बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल ने रेस्क्यू कर सुरक्षित चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। रेलवे के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत की गई इस कार्रवाई ने एक संभावित अनहोनी को टाल दिया।

विज्ञापन


तिलैया स्टेशन पर छूटी मां, ट्रेन में रह गई मासूम
जानकारी के मुताबिक, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान तिलैया स्टेशन पर एक महिला अपना सामान उतार रही थी। इसी दौरान ट्रेन खुल गई और महिला प्लेटफॉर्म पर ही रह गई, जबकि उसकी लगभग दो वर्षीय बच्ची ट्रेन में छूट गई। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह अपना नाम या अपने माता-पिता की कोई जानकारी देने में भी असमर्थ थी।

रोती हुई बच्ची पर पड़ी यात्री की नजर
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बच्ची को अकेले रोते हुए देखा और इसकी सूचना रेल मदद के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया। ट्रेन के गया पहुंचने पर ड्यूटी अधिकारी एवं आरपीएफ कर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर रेलवे ने दिखाई तत्परता
रेलवे अधिकारियों ने बच्ची को रेसुब पोस्ट गया लाकर महिला कर्मी की देखरेख में रखा। अधिकारियों को आशंका थी कि इतनी छोटी बच्ची किसी अनहोनी या मानव तस्करी जैसे अपराध का शिकार न हो जाए। इसलिए उसकी सुरक्षा और देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

ये भी पढ़ें: MLC बनाने का सपना दिखा शिक्षिका से लाखों की ठगी! नशीला पदार्थ देकर शोषण और वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा गया बच्ची का जिम्मा
सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्ची को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया की सुपरवाइजर सुरभि कुमारी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें