फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत

Thu, 25 Sep 2025 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Accident: एसडीएम केशव आनंद ने बताया कि अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष की पहल पर 6 किशोरों की पहचान हो गई है। ये इंटप के छात्र थे और फार्म भरने गए थे। इनमें तौसीफ, जासिफ, साहिल, जैम, सूफियान और साजिद शामिल हैं। घटना केनी घाट के समीप हुई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हुई। बताया जा रहा है कि रील बनाने के चक्कर में 9 किशोर गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने युवकों की मदद के लिए दौड़ लगाई और काफी मशक्कत के बाद सभी 9 किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 2 गंभीर रूप से घायल किशोरों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, 7 अन्य किशोरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जिनमें से 5 किशोरों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी किशोर स्कूल से लौट रहे थे, तभी रील बनाने के चक्कर में नदी के किनारे चले गए और गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ।

पढ़ें: सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएपी जवान मदन कुमार का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

निमचक बथानी अनुमंडल के एसडीएम केशव आनंद ने बताया कि अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष की पहल पर 6 किशोरों की पहचान हो गई है। इनमें तौसीफ, जासिफ, साहिल, जैम, सूफियान और साजिद शामिल हैं। घटना केनी घाट के समीप हुई। सभी घायल किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें