फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर DSP को ठगने की कोशिश, 20 मिनट में लोन दिलाने का झांसा देकर फंसे नौ साइबर अपराधी

Mon, 09 Dec 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इस बार साइबर डीएसपी को ही ठगने की कोशिश की। लेकिन साइबर अपराधियों का दांव उल्टा पड़ गया और पुलिस ने नौ अपराधियों को दबोच लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने इस बार ऐसी हरकत की, जिसने पूरे पुलिस महकमे को चौंका दिया। नवादा जिले में साइबर अपराधियों ने वरिष्ठ डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष प्रिया ज्योति को ही ठगने की कोशिश की। ठगों ने उन्हें 20 मिनट में पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया, लेकिन उनकी चालाकी उलटी पड़ गई। डीएसपी ने समझदारी दिखाते हुए ठगों को बातों में उलझाए रखा और पुलिस टीम की मदद से नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ घटना का खुलासा?
जानकारी के मुताबिक, घटना तब शुरू हुई जब डीएसपी प्रिया ज्योति को एक फोन कॉल आया। कॉल पर ठगों ने दावा किया कि वे 20 मिनट में पांच लाख रुपये का लोन दिला सकते हैं। हालांकि डीएसपी ने तुरंत ठगी का अंदेशा कर मामले की गंभीरता को भांप लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को इसकी सूचना दी और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस बीच डीएसपी प्रिया ज्योति ने ठगों को बातों में उलझाए रखा, जिससे पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने का समय मिल गया। इसके बाद वारिसलीगंज प्रखंड के चकवाय और कौवाकोल प्रखंड के भवानी बीघा गांव में छापामारी की गई।
विज्ञापन



 
छापामारी में मिली सफलता
पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इनमें 19 मोबाइल फोन, एक कार, दो बाइक, दो आधार कार्ड, दो पासबुक, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड और कई सिम कार्ड शामिल हैं।
 
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में प्रमोद कुमार (चकवाय गांव), ज्योतिष कुमार (चकवाय गांव), अमित कुमार (चकवाय गांव), रेणु देवी (चकवाय गांव), सुधांशु कुमार (मीर बीघा), पारस कुमार (मीर बीघा), धीरज कुमार (भवानी बीघा), पुष्पंजय कुमार (खैरा गांव) और सौरभ कुमार (भवानी बीघा) शामिल हैं।
 
कैसे करते थे ठगी?
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी लोन दिलाने, फ्रेंचाइजी देने और वित्तीय योजनाओं के नाम पर ठगी करते थे। ये अक्सर नामी कंपनियों जैसे बजाज फाइनेंस और धनी फाइनेंस के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेते थे।
 
डीएसपी ने दिया सतर्कता का संदेश
डीएसपी प्रिया ज्योति ने इस घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। अनजान कॉल्स या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

 
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों पर शिकंजा
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता में कहा कि साइबर अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ये अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर ठगी के नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इस बार उन्हें पकड़ लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें