फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गांव में बहस के कुछ घंटों बाद महिला की मौत, सल्फास की पन्नी मिलने से गहराया रहस्य

Sat, 13 Jun 2026 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji: गया के रामदोहर गांव में बहस के कुछ घंटों बाद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। घर से सल्फास की पन्नी मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
भदवर थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से कुछ घंटे पहले गांव में हुए विवाद और घर से सल्फास की पन्नी बरामद होने के बाद पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


घर के अंदर मिली महिला की लाश
गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव में शुक्रवार रात एक महिला का शव उसके घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी दौलती देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर भदवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

सल्फास की पन्नी और गिलास मिलने से बढ़ी शंका
घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस को मृतका के घर से सल्फास की एक पन्नी और एक गिलास बरामद हुआ है। इस बरामदगी के बाद मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


घटना से पहले हुआ था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले दौलती देवी की गांव के कुछ लोगों के साथ कहासुनी और बहस हुई थी। पुलिस इस जानकारी को भी गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस विवाद का संबंध महिला की मौत से तो नहीं है।

ये भी पढ़ें: झालावाड़ में वन विभाग का बड़ा एक्शन; 12 अवैध आरा मशीनें जमींदोज, लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप
विज्ञापन


हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में भदवर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित बिंदुओं पर की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन मौत के कारणों को लेकर सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें