फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब नहीं सूखेंगे खेत! मोरहर नदी पर बनेगा करोड़ों का बांध, तीन जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत

Sat, 23 May 2026 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया जिले के टिकारी प्रखंड में मोरहर नदी पर 27 करोड़ रुपये की लागत से पक्का बांध और चेक डैम बनाया जाएगा। इस परियोजना से गया, अरवल और जहानाबाद जिले के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती मानसून पर कम निर्भर होगी।

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के टिकारी प्रखंड में वर्षों से पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए अब उम्मीद की नई धारा बहने वाली है। मोरहर नदी पर बनने वाले 27 करोड़ रुपये के पक्का बांध और चेक डैम की योजना सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि खेती-किसानी की तस्वीर बदलने वाली पहल मानी जा रही है। इस परियोजना से गया के साथ-साथ अरवल और जहानाबाद जिले के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। शनिवार को लाव पंचायत के पंचमहला गांव में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने योजना का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


गांव में सुबह से जुटने लगी लोगों की भीड़
सुबह से ही पंचमहला गांव में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद किसानों और ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं दिखा। गांव की गलियों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लोगों में इस योजना को लेकर चर्चा होती रही। किसानों का कहना था कि लंबे समय बाद उन्हें ऐसी योजना मिली है, जिससे खेती पर सीधा असर पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री जहानाबाद के कार्यक्रम से निकलकर शकूराबाद, कुर्था बाजार, संडा, मऊ और टिकारी बाजार होते हुए पंचमहला पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

बारिश पर निर्भरता होगी कम
सभा को संबोधित करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता किसानों को मजबूत सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मोरहर नदी पर बनने वाला बांध और चेक डैम इलाके में जल संरक्षण को बढ़ावा देगा। इससे किसानों को सालभर खेतों के लिए पानी मिल सकेगा और खेती केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लगातार योजनाएं चला रही है। इस परियोजना से खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा, जिससे किसानों की आमदनी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
जानकारी के मुताबिक, इस योजना से टिकारी प्रखंड के रूपसपुर, संडा, केसपा, चैता और मखदुमपुर समेत आसपास के कई गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा अरवल और जहानाबाद जिले के सीमावर्ती इलाकों के किसान भी इससे लाभान्वित होंगे। स्थानीय किसानों ने बताया कि हर साल पानी की कमी के कारण धान और गेहूं जैसी फसलों की पैदावार प्रभावित होती थी। कई बार खेत खाली छोड़ने की नौबत आ जाती थी। अब बांध बनने के बाद सिंचाई की स्थिति बेहतर होगी और खेती आसान हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया प्रेमी का राज; लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत
विज्ञापन


लंबे संघर्ष के बाद मिली योजना को मंजूरी
ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना की मांग वर्षों से की जा रही थी। किसानों और जनप्रतिनिधियों ने लगातार सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया था। वर्ष 2025 में जल संसाधन विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण और नदी की मापी की थी, जिसके बाद योजना को स्वीकृति मिली। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें