फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: कल गया पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ; लोगों से जानेंगे मुद्दे, नेताओं से लेंगे जवाब

Mon, 15 Apr 2024 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ कल मंगलवार को बिहार के गया लोकसभा सीट से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं सवाल-जवाब होंगे।
 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 16 अप्रैल यानी कल मंगलवार को बिहार के गया में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।

विज्ञापन

 
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
 
लोकसभा सीट का नाम- गया
तारीख- 16 अप्रैल 2024
 
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह आठ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान:  रामसागर रोड, पूर्वी गेट, टिल्हाधर्मशाला,
 
2. दोपहर एक  बजे
युवाओं से बात
स्थान: गया कॉलेज खेल परिसर गेट
 
3. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: अंबेडकर मार्केट परिसर, डाक बंगला रोड
 
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें