फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वार्ड सदस्य के पति की चाकू-रॉड से हत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा; ग्रामीणों ने दो जगह सड़क जाम किया

Sun, 04 Oct 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के मखदुमपुर में वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने दो जगह सड़क जाम किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में रविवार देर रात वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार (32) की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह बेटे ने उन्हें खून से लथपथ पाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर कचनामा पुल के पास सागरपुर-मखदुमपुर सड़क करीब पांच घंटे तक जाम कर दी। इसके बाद ग्रामीण पैदल मखदुमपुर पहुंचे और प्लेया के पास एनएच-22 को भी करीब एक घंटे तक जाम किया।

सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार घर के निचले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सह वार्ड सदस्य कंचन सिंह और बच्चा छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह बच्चा अपने पिता को जगाने नीचे गया तो कमलेश को खून से लथपथ पाया।

हत्या के कारणों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग घटना को बालू कारोबार से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। इसी बीच मृतक की कथित प्रेमिका ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी अभियुक्त होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सड़क जाम हटा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें