फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav: मतदान शुरू होने से पहले मां का निधन, बेटे बोले- पहले वोट डालेंगे, फिर करेंगे दाह संस्कार

Sat, 01 Jun 2024 12:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad Lok Sabha: मृतका के बेटे मनोज यादव ने बताया कि मतदान पांच साल पर आता है। मेरे माता जो चली गईं, वे नहीं आएंगी। इसलिए हम लोगों ने पूरे परिवार के साथ पहले यह मन बनाया कि मतदान किया जाए। इसके बाद ही शव का दाह संस्कार किया जाए।
विज्ञापन
परिजनों ने मतदान को बताया सबसे जरूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 151 अंतर्गत देव कुली गांव में एक महिला का निधन हो गया। हालांकि परिजनों ने पहले मतदान करने का निर्णय लिया। उसके बाद दाह संस्कार करने की बात कही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे देव कुली गांव निवासी मिथिलेश यादव और मनोज यादव की माता लगभग 80 साल से अधिक उम्र की थीं, उनका निधन हो गया था। निधन के कुछ ही घंटे बाद मतदान शुरू होना था। ऐसी स्थिति में सभी लोगों ने मन बनाया कि हम लोग पहले मतदान करें, उसके बाद शव का दाह संस्कार करें।
 

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतका के बेटे मनोज यादव ने बताया कि मतदान पांच साल पर आता है। मेरे माता जो चली गईं, वे नहीं आएंगी। इसलिए हम लोगों ने पूरे परिवार के साथ पहले यह मन बनाया कि मतदान किया जाए। इसके बाद ही शव का दाह संस्कार किया जाए। मृतका के घर की महिला सदस्य उषा देवी ने भी कहा कि मतदान आवश्यक है, इसलिए हम लोग पहले मतदान करने जा रहे हैं। पूरे परिवार के साथ हम लोग कतार बद्ध होकर पहले मतदान करेंगे। उसके बाद शव का दाह संस्कार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें