जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को चाकू से मारकर हत्या कर दिया गया है। शव की पहचान ओमप्रकाश (44) घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम घोसी का बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
बताया जाता है कि बुधवार शाम ओमप्रकाश अपने घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा, घर वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन किए। परंतु रात में कहीं पता नहीं चल सका। वहीं, गुरुवार सुबह गांव के लोग गांव से पश्चिम बधार में खेत देखने के लिए गए तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसकी पहचान ओमप्रकाश के रूप में की गई। सूचना उसके परिवार जनों को दी गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे तो शव देखते ही परिजनों में चित्कार मच गया।
घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक का भाई उदयशंकर ने बताया कि मेरा भाई ओमप्रकाश शाम को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे कि गुरुवार सुबह हम लोगों को सूचना मिली कि गांव के पश्चिम बधार मेरी भाई का शव पड़ा हुआ है। जब हम लोग घटना स्थल पर आए तो देखा कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि चाकू मारकर इसकी हत्या की गई है।
उसका कहना है कि मेरा भाई कुछ नशा करता था। कुछ लोगों द्वारा इस नशा के नाम पर बुलाकर इसकी हत्या की गई है। लेकिन अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है कि हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि घोसी गांव के बधार से घोसी निवासी ओमप्रकाश का शव बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि इसकी हत्या कैसे की गई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इसके परिजन द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।