फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर के बाहर दलान में सोए बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Thu, 22 May 2025 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad Crime: पुलिस ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण फिलहाल रहस्य बना हुआ है, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना अंतर्गत मुरगांव में बीती रात एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी के रूप में हुई है। वे हर रोज की तरह रात को खाना खाने के बाद अपने दलान में सोने चले गए थे, लेकिन अगली सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला।

विज्ञापन

 
सुबह पत्नी ने देखा खौफनाक मंजर, गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय हुई जब मृतक की पत्नी उन्हें उठाने गई। उन्होंने देखा कि अशोक सिंह खून से लथपथ पड़े हुए हैं और उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं और घरवालों को बुलाया। शोर सुनकर गांव के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। खबर तेजी से फैल गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

 
पुलिस और SFL टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मौके पर से सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (SFL) की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सबूतों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा सके।
 
गांव में नहीं था कोई विवाद
मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। वे प्रतिदिन दलान में ही सोते थे और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। ग्रामीणों ने भी बताया कि अशोक सिंह अपने व्यवहार के लिए जाने जाते थे और उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण फिलहाल रहस्य बना हुआ है, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें