फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मृत मिला भारतीय छात्र: बिहार का रहने वाला था अमन, 23 जुलाई को परिवार से की थी अंतिम बार बात

Mon, 02 Aug 2021 03:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गया

सार

गया के रहने वाले 20 साल के अमन नागसेन की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वह चीन में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडीज का कोर्स कर रहा था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया के रहने वाले छात्र अमन नागसेन की पिछले सप्ताह चीन में रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। वह बीजिंग से 100 किलोमीटर दूर स्थित तियानजिन की एक यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडीज का कोर्स कर रहा था। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने उसकी मृत्यु होने की सूचना उसके परिवार को दी। 

विज्ञापन


अमन नागसेन का शव तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी (टीएफएसयू) के स्टाफ को उसके कमरे में रहस्यमयी हालत में मिला। उसकी मौत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चला है। चीन की जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं। 

बताया गया है कि अमन के परिवार के लोगों ने 23 जुलाई को उससे अंतिम बार बात की थी। उसके बाद से वह फोन कॉल व मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था। इतना ही नहीं वह एक मोबाइल ऐप से मनी ट्रांसफर भी स्वीकार नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद अमन के चिंतित परिजनों ने बीजिंग स्थित उसके स्थानीय अभिभावक से चर्चा की  और उन्हें फोन नहीं उठाने की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय अभिभावक ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से चर्चा की और उसका पता लगाने को कहा। इसके बाद अमन अपने कमरे में मृत मिला। 

अमन के चाचा पंकज पासवान के अनुसार 29 जुलाई की देर रात हमें अमन की मृत्यु होने की सूचना दी गई। इसके बाद से हमें यूनिवर्सिटी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पंकज पासवान ने बताया कि अमन जून में ही 20 साल का हुआ था। वह पूर्णत: स्वस्थ था और उसे कोई बीमारी नहीं थी। 

शव लाने के लिए भारत व चीन सरकार से मांगी मदद
भतीजे की मौत से व्यथित पासवान ने बताया कि हमारे परिवार ने विदेश मंत्रालय से मदद का अनुरोध किया है ताकि अमन का शव भारत लाया जा सके। उन्होंने चीन व भारत सरकार से मदद मांगी है। गया के विद्यार्थियों ने अमन का शव जल्द भारत लाने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें