फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया के शुभम ने रचा इतिहास, JEE Main सेशन-2 में फिर लाया 100 परसेंटाइल, बिहार में पहला देश में छठा स्थान

Tue, 21 Apr 2026 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: गया जिले के छात्र शुभम कुमार ने JEE Main 2026 सेशन-1 और सेशन-2 दोनों में 100 परसेंटाइल हासिल कर लगातार दूसरी बार शानदार उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।  
विज्ञापन
खुशी इजहार करते शुभम के दादा, पिता और मां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के होनहार छात्र शुभम कुमार ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए JEE Main 2026 के सेशन-2 में 100 परसेंटाइल हासिल किया है। लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है।

विज्ञापन


लगातार दूसरी बार 100 परसेंटाइल
गया जिले के वार्ड संख्या 38 स्थित नादरागंज ब्राह्मणी घाट के निवासी छात्र शुभम कुमार ने JEE Main परीक्षा में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2026 के सेशन-2 में 100 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खास बात यह है कि इससे पहले भी वह सेशन-1 में 100 परसेंटाइल हासिल कर चुके हैं। लगातार दो बार इस मुकाम को प्राप्त करना एक बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है, जिससे शुभम ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

घर में जश्न का माहौल
शुभम की इस शानदार सफलता से उनके घर और आसपास के इलाके में जश्न का माहौल है। जैसे ही रिजल्ट की खबर आई, परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। घर में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और हर कोई इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


परिवार की प्रतिक्रिया
शुभम के दादा शिवम कुमार, जो पेशे से व्यवसायी हैं, उन्होंने अपने पोते की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहा है। वहीं, उनकी माता कंचन देवी और पिता रामचंद्र लाल की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार के सभी सदस्य इस सफलता को बड़े गर्व के रूप में देख रहे हैं।

बहन की प्रेरणा और परिवार का समर्थन
शुभम की बड़ी बहन श्रेया कुमारी भी इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं और भाई की इस उपलब्धि से बेहद प्रेरित हैं। परिवार का मानना है कि शुभम की सफलता पूरे परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

शिक्षा और तैयारी का सफर
पढ़ाई की बात करें तो शुभम ने अपनी 11वीं की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से पूरी की थी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एलन कोचिंग संस्थान की ओर से स्कॉलरशिप मिली। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के लिए कोटा का रुख किया, जहां उन्होंने एक वर्ष तक कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ JEE Main की तैयारी की।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
उन्होंने अपनी 10वीं की परीक्षा गया के नाजरथ अकादमी से पास की थी, जबकि 12वीं की परीक्षा ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से दी है, जिसका परिणाम अभी आना बाकी है। परिजनों के अनुसार, शुभम शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पढ़ाई के प्रति उनका झुकाव हमेशा स्पष्ट रहा है।

ये भी पढ़ें: जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने नहीं दिया पैसा, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


भविष्य का लक्ष्य
अब शुभम की नजर JEE Advanced परीक्षा पर है। उनका सपना देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT मुंबई में दाखिला लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। परिवार और शहरवासियों को उम्मीद है कि शुभम आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और गया के साथ-साथ बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें